आतिशबाजी पर प्रतिबंध से प्रदूषण पर लगेगी लगाम ? | Uttar Mange Pradesh | ABP Ganga
ABP Ganga | 11 Nov 2020 04:52 PM (IST)

एक तरफ प्रदूषण बढ़ रहा है, जो महामारी के काल में और ज्यादा खतरनाक बन गया है लेकिन इस बीच दिवाली पर जारी किए गए फरमान से कई घरों की खुशहाली चली गई और मायूसी छा गई है. वजह है आतिशबाजी पर लगी रोक. ये रोक तो मानो मजबूरी थी लेकिन सवाल इस बात का है कि क्या हुक्मरानों ने इस फरमान में देरी कर दी. अगर बैन लगाना था तो पहले से रणनीति क्यों नहीं थी. सवाल यही है क्या उन्हें उन व्यापारियों का अंदाजा नहीं था जो त्योहार पर कमाई का सपना सजोए थे, जिसका जवाब मांगता है प्रदेश.