क्या ये सियासतदान कल भी किसानों के आंसू पोंछते दिखाई देंगे ? | Uttar Maange Pradesh
ABP Ganga | 13 Feb 2021 04:09 PM (IST)

उत्तर मांगे प्रदेश में आज बात किसान आंदोलन की बैसाखी पर राजनैतिक दलों के सियासत की. साथ ही, बात किसानों और सरकार के बीच कृषि कानून को लेकर फंसे पेंच की. जिसके विरोध में पिछले 80 दिनों से किसानों का आंदोलन जारी है. गाजीपुर बॉर्डर पर किसान डटे हैं और दिल्ली के आसपास अलग-अलग जगहों पर महापंचायतों का सिलसिला भी जारी है. महापंचायत के जरिए किसान नेता समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं राजनैतिक दल महापंचायत के जरिए अपनी सियासत भुनाने में लगे हैं.