नहीं संभलेंगे लोग, तो कैसे थमेगी कोरोना की रफ्तार?| Uttar Maange Pradesh
ABP Ganga | 10 Sep 2020 05:09 PM (IST)

यूपी में सुबह-शाम हर पहर, कोरोना का कहर बढ़ रहा है. कोविड के आंकड़े भयावह हो चुके हैं. संक्रमण की रफ्तार भयावह है. फिर भी बाजार गुलजार हैं. सड़कों पर भीड़ का अंबार लगा हुआ है. ऐसे में उत्तर मांग रहा है प्रदेश कि नहीं संभलेंगे लोग तो कैसे थमेगा कोरोना? नहीं मानेंगे नियम तो कैसे रुकेगा संक्रमण? वहीं, कोरोना पर वार-पलटवार का सिलसिला भी जारी है. सब मिलकर नहीं निभाएंगे जिम्मेदारी तब कैसे थमेंगे केस?