उर्मिला ने कहा कांग्रेस को अलविदा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
ABP News Bureau | 10 Sep 2019 05:54 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का 'हाथ' थामने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला ने इस दौरान बयान जारी कर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई नॉर्थ में खराब प्रदर्शन के लिए जिन लोगों को जवाब मांगना चाहिए था उनसे सवाल करने की बजाय उन्हें नए पद देकर पुरस्कृत किया गया।