UPSIDC-किसानों के बीच 3 साल से जारी है विवाद
nancyb | 17 Nov 2019 12:21 PM (IST)

उन्नाव में किसानों और प्रशासन के बीच दिन भर चले घमासान के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं..शाम को डीएम और एसपी हालात का जायजा लेने पहुंचे...यहां UPSIDC की अधिग्रहित जमीन पर कब्जे के लिए प्रशासन के पहुंचते ही किसानों ने पथराव शुरू कर दिया.. किसानों ने प्रशासन के लाए जेसीबी पर जमकर पथराव किया.. दरअसल यहां UPSIDC और किसानों के बीच 3 साल से विवाद जारी है.. इसी पर मुआवजे को लेकर किसानों ने साइड दफ्तर का घेराव कर दिया था.. हालांकि बवाल की और आशंका को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.