हंगामेदार मॉनसून सत्र, 2 घंटे 9 मिनट बाधित रहा सदन
ABP Ganga | 24 Sep 2020 08:26 AM (IST)

इससे पहले बुधवार को हुआ उत्तराखंड विधासभा का एक दिवसीय मानसून सत्र हंगामेदार रहा...सदन में कोरोना का असर साफ देखने को मिला.. सत्र के दौरान सदन में 42 विधायक मौजूद रहे...जबकि 14 विधायक वर्चुअल तरीके से सदन की कार्यवाही से जुड़े थे... एक दिवसीय सत्र में सदन की कार्यवाही 3 घंटे 6 मिनट तक चली... जबकि सदन 2 घंटे 9 मिनट बाधित रहा... मानसून सत्र के दौरान सदन में कुल 19 विधेयक पास हुए...