ट्यूशन फीस को लेकर हंगामा ,क्लासेस ऑनलाइन, तो पूरी फीस क्यों?
ABP Ganga | 24 Jul 2020 11:04 AM (IST)

कोटद्वार में ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर वसूली जा रही पूरी फीस को लेकर अभिभावकों में गुस्सा है। इसी से गुस्साए अभिभावकों ने एक निजी स्कूल के बाहर धरना दिया। अभिभावकों का कहना है कि जब क्लासेस ऑनलाइन चल रही हैं तो फिर स्कूल ट्यूशन फीस क्यों वसूल रहे हैं। अभिभावकों की मांग है कि ट्यूशन फीस 50 फीसदी तक कम की जाए, मगर स्कूल इसके लिए तैयार नहीं है।