चमोली में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हंगामा, पुलिस कर्मियों के साथ हुई कहासुनी
nancyb | 06 Nov 2019 02:36 PM (IST)

चमोली के विकासखंड घाट में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव सम्पन्न हुए,3 बजे से मतपत्रों की मतगणना शुरू होगी। घाट विकासखंड के 30 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया है। मतदान से पहले पुलिसकर्मियों और प्रमुख पद के उम्मीदवारों के बीच नोकझोंक हो गई है। चुनाव को संवेदनशील देखते हुए हुए घाट विकासखंड कार्यलय में भारी पुलिस बल मौजूद है। ब्लॉक प्रमुख भाजपा से समर्थित प्रत्याशी भारती देवी और निर्दलीय प्रत्याशी अनिता देवी मैदान में।