बैरियर को लेकर व्यापारियों का हंगामा
ABP Ganga | 23 Nov 2020 01:17 PM (IST)

मसूरी में बैरियर को लेकर देर शाम व्यापारियों ने खूब हंगामा किया.. और बैरियर को हटाने की मांग की.. व्यापारियों के हंगामे के चलते माल रोड के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया.. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.. इस दौरान पूर्व सभासद विनोद सेमवाल ने कहा कि माल रोड के प्रवेश को लेकर नगर पालिका द्वारा पिक्चर पैलेस पर बैरियर लगा है.. ऐसे में मुख्य बैरियर से 20 मीटर आगे मालरोड को जाने वाले मार्ग पर दूसरा बैरियर लगाया गया है.. जिससे तिलक रोड के व्यापारियों में आक्रोश है। जबकि व्यापारियों के मुताबिक बैरियर के कारण माल रोड में घूमने वाले पर्यटक उनके बाजार नहीं आ पाते.. जिसे हटाने के लिए व्यापारियों का ये प्रदर्शन था..