UP: संभल में बलात्कार पीड़ित युवती के फांसी लगा कर आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई।
ABP Ganga | 05 Mar 2021 09:03 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के संभल में एक बलात्कार पीड़ित युवती के फांसी लगा कर आत्म हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक युवती के भाई की शिकायत पर धारा 306, 506 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एसपी संभल चक्रेश मिश्रा के मुताबिक मृतक युवती ने 27 जनवरी 2021 को एक युवक के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।