Classroom में न होकर क्यों सड़क पर उतरे UP के शिक्षक?| Lucknow| ABP Ganga
ABP Ganga | 15 Dec 2020 06:33 PM (IST)

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाते हुए ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों ने आज बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया. इन प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का साफ तौर पर कहना है कि जो भर्ती की गई है उसमें ओबीसी के आरक्षण को 27 फीसदी से कम करके महज 18 फीसदी ही किया गया है. जिसके चलते करीब 7100 ओबीसी वर्ग के शिक्षकों का चयन नहीं हो पाया है. प्रदर्शनकारियों का साफ तौर पर कहना है कि दरअसल बेसिक शिक्षा निदेशालय के अफसरों ने पूरा घोटाला किया है और अब वो सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं.