दो दिन से गुल है उत्तर प्रदेश में बिजली, UPPCL से नहीं संभल रही व्यवस्था ? | Uttar Maange Pradesh |
ABP Ganga | 06 Oct 2020 06:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश 2 दिन से अंधेरे में डूबा हुआ है और खासतौर से बीते 16-17 घंटों से तो कई जिलों में लाइट के दर्शन ही नहीं हुए हैं. आज उत्तर मांग रहा है प्रदेश कि आखिर ये कौन लोग हैं जो अपने की हित की लड़ाई में जनता को पीस रहे हैं. आखिर वो कौन लोग हैं जो इंसानियत को ताक पर रख कर, किसी भी स्तर पर ब्लैकमेलिंग को लेजाकर मांगे मनवाने की जिद पर अड़े लोगों को संरक्षण दे रहे हैं. यकीन नहीं होता कि कोरोना जैसी महामारी के दौर में एक वर्ग हमारे बीच ऐसा भी मौजूद है, जिसने यूपी अंधेरे में डाल दिया है और यकीन नहीं होता कि ऐसे संवेदनहीन और स्वार्थी लोगों पर 48 घंटे के बाद भी कोई एक्शन नहीं है और UPPPCL के तो कहने ही क्या जिसे अपने नकारेपन की कहानियों से सराबोर रहने की आदत पड़ गई है. यूपी में कायम है अंधेरा तो फिर कैसे बेफ्रिक्र होकर बैठे हैं हुक्मरान.