यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 02:48 PM (IST)

UP पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। रामपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे 25-25 हजार के दो इनामी घायल हो गए। मुठभेड़ में दोनों इनामी बदमाशों समेत एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है । पिछले सप्ताह हुए युवती की हत्या के मामले में दोनों बदमाश शामिल थे। घटना का खुलासा करते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम को 20000 के इनाम की भी घोषणा की।