यूपी पुलिस की गुंडागर्दी
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 04:15 PM (IST)

गाजियाबाद में पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आई है... मोदीनगर थाना इलाके में पुलिस मासूम लोगों पर अपनी वर्दी का रौब झाड़ती दिख रही है... लात घूसों से लोगों को मारा जा रहा है... इतना ही नहीं सड़क पर खड़े ठेले वालों पर भी पुलिस को जरा रहम नहीं आ रहा है... गरीबों पर थप्पड़ बरसाए जा रहे हैं... क्राइम रोकने में नाकाम यूपी पुलिस इन गरीबों पर अपना गुस्सा निकाल रही है... तस्वीरों में आप देख सकते हैं पुलिस की बेशर्मी का मंजर...