Hathras के वर्दी वाले 'हिटलर', आवाज उठाने पर लाठी मिलेगी !| ABP Ganga
ABP Ganga | 02 Oct 2020 07:40 PM (IST)

दरिंदगी की दास्तां देखने वाले उत्तर प्रदेश में अंधेरगर्दी देखिए. सिस्टम की किताब में मौजूद निकम्मेपन का पाठ हाथरस में साफ दिखाई दे रहा है. जिस दरिंदगी को देखकर पूरे देश का खून खौल उठा. उसके निशानों को मिटाने के लिए पूरी की पूरी पलटन लगी हुई है. गुनाह के पीछे मौजूद सच को छिपाने के लिए सब एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वो भूल गए कि उनका सामना सच के सिपाहियों से है, जो अंतिम सांस तक कलम की क्रांति से सत्य के सूर्य को रौशन रखेंगे.