देखिये दवाओं के बारे में प्रमुख सचिव का ज्ञान
ABP News Bureau | 14 Jun 2019 05:42 PM (IST)

राज्य सरकार के बड़े प्रशासनिक पदों पर बैठे अफसर किस कदर लापरवाही भरा बयान दे सकते हैं, इसकी बानगी गोंडा जनपद में दिखी। सरकार के बड़े अफसर प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग शुक्रवार को गोंडा दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्य की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की और साथ ही महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। गर्ग ने दवाओं को लेकर एक विचित्र व गैरजिम्मेदाराना बयान दिया।