UP में छाए PM Modi के करीबी 'शर्मा जी' | AK Sharma | UP MLC Chunav | ABP Ganga
ABP Ganga | 14 Jan 2021 10:19 PM (IST)

गुजरात कैडर के IAS अफसर रहे अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को BJP में शामिल हो गए. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे. ऐसी अटकलें हैं कि वो 12 MLC सीट (विधान परिषद) पर हो रहे चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं. उन्हें यूपी सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. शर्मा ने सोमवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लिया था. उनका 2 साल का कार्यकाल बाकी था. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एके शर्मा के सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी को फायदा होगा. हालांकि, वो विधान परिषद जाएंगे या नहीं इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.