UP MLC Chunav: 12 सीट पर 13 नामांकन, एक पर होगा चुनाव ! | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Jan 2021 10:18 PM (IST)

यूपी विधान परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन BJP के सभी दस उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया. हालांकि, नामांकन के पहले तक यही माना जा रहा था कि 12 सीटों के लिए सिर्फ 12 प्रत्याशी ही होंगे और वोटिंग की जरूरत नहीं होगी, लेकिन आज एक निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र के नामांकन करने से पूरा चुनाव एक बार फिर दिलचस्प हो गया है.