आगरा में गायों की मौत पर पशुधन मंत्री की सफाई
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 08:27 PM (IST)

आगरा में सैकड़ों गौवंश की मौत पर पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि ये रिपोर्ट सही नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और कुछ अन्य लोगों ने गौशाला में बीमार गाय भेजी थीं उनकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों गाय की मौत की बात तथ्यों से परे हैं।