धान की खरीदी में यूपी फिर नंबर वन, 2 महीने में ही पूरा कर लिया लक्ष्य | CM Yogi | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Jan 2021 06:51 PM (IST)
किसानों को लेकर लगातार योगी सरकार काम कर रही है. इसी कड़ी में सरकार ने 2 महीने पहले धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया है. ऐसा करने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है. इसके साथ ही, सीएम ने अधिकारियों को आगे भी धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं. योगी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में धान किसानों को करीब 32,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया है. योगी सरकार ने 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था और अब तक सरकार 60 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद कर रिकॉर्ड कायम कर चुकी है. ये पिछले वर्ष इस अवधि तक की हुई धान खरीद का लगभग डेढ़ गुना है. सरकार ने अब तक आठ लाख धान किसानों को करीब 7800 करोड़ रुपये का भुगतान किया.