इन तीन तरीकों को अपना करके Coronavirus से बच सकते हैं आप| UP Government| Coronavirus
ABP Ganga | 13 Aug 2020 04:42 PM (IST)

दो गज की दूरी आपको कोरोना से बचा सकती है. ये बात बार-बार यूपी सरकार द्वारा कोरोना पर की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराई जा रही है. अभी तक 43101 लोग होम आइसोलेशन में जा चुकी है. इनमें से अब इस वक्त केवल 22408 लोग होम आइसोलेशन में बचे हैं. वहीं, अभी तक 35 लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है. इसके अलावा स्वास्थ्य प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने तीन तरीकों का भी जिक्र किया, जिससे आप खुद को संक्रमण से बचा सकते हैं.