आर्थिक संकट में यूपी सरकार
nancyb | 19 May 2020 08:48 AM (IST)

अपना खर्च घटाने के लिए यूपी की योगी सरकार ने कई बड़े फ़ैसले किए हैं । लॉकडाउन के चक्कर में सरकार की आमदनी बहुत कम हो गई है । इस संकट से पार पाने के लिए इस साल कोई नई गाड़ी नहीं ख़रीदी जाएगी । कोई नई भर्ती न करने का फ़ैसला किया गया है. ये भी तय हुआ है कि कोई नया निर्माण कार्य न शुरू किया जाए. जब तक ऐसा करना ज़रूरी न हो । नई योजना शुरू करने से बचा जाएगा ।