UP Election 2022: चौथे चरण का चुनाव क्यों है महत्वपूर्ण?
ABP News Bureau | 23 Feb 2022 10:17 AM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 59 सीटों में से 51 सीट पर बीजेपी और एक सीट पर उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने जीत हासिल की थी. बीजेपी के लिए इस प्रदर्शन को दोहरा पाना एक बड़ी चुनौती है.