PFI पर लगेगा बैन अगर....सुनें- यूपी हिंसा से लेकर अखिलेश-प्रियंका के लिए क्या बोले केशव प्रशाद मौर्य
nancyb | 02 Jan 2020 02:48 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएफआई सीमी का ही बदला हुआ रूप है। इसकी जांच हो रही है, अगर जांच में ऐसा कुछ साबित होता है, तो इस संगठन को बैन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार भी जांच करवा रही है। जांच में पता चला है कि यूपी में सीएए को लेकर हो रहे विरोध के दौरान हिंसा फैलाने वाले और बवाल करने वाले इसी संगठन से जुड़े लोग थे। साथ ही, मौर्य ने स्वतंत्र देव के अखिलेश यादव पर दिए बयान पर भी जवाब दिया। मायावती का प्रियंका गांधी वाड्रा के किए ट्वीट पर भी उन्होंने बात की। आप भी सुनें।