Jalaun में बीच सड़क महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट| Crime Diary| ABPGanga
ABP Ganga | 07 Oct 2020 08:40 PM (IST)

जालौन के उरई कोतवाली इलाके में मामूली विवाद को लेकर महिलाओं के दो पक्षों में खूनी संघर्ष. गोंडा के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. फिरोजाबाद में दंबगों का कहर देखने को मिला, जहां गिफ्ट व्यापारी के बेटे से मारपीट की गई. कानपुर के कल्याणपुर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया. लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र के नजीराबाद इलाके में महिला के अपहरण की खबर सामने आई. मुजफ्फरनगर में थाना भोपा क्षेत्र में 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में घायल. गाजीपुर में 4 साल घर लौटी महिला ने किया देह व्यापार का खुलासा. हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के इंद्रागढ़ी कॉलोनी में 23 साल के युवक की गोली मारकर हत्या.