UP Covid Updates: उत्तर प्रदेश में बढ़ाया जा रहा है कोविड हेल्प डेस्क का नेटवर्क
ABP Ganga | 12 Aug 2020 04:42 PM (IST)

कोरोना पर यूपी सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि संक्रमितों तक सर्विलांस के जरिए तुरंत पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. यूपी में कोविड हेल्प डेस्क का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है. अभी तक प्रदेश में 61,834 हेल्प डेस्क बनाई जा चुकी हैं. खुद को सेनेटाइज करते रहें और संक्रमण से बचें. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि लक्षण मिलने पर तुरंत जांच कराएं, छिपाएं बिल्कुल नहीं.