UP By-Elections: प्रचार का शोर खत्म, चुनाव में किसकी चमकेगी किस्तम?| ABPGanga
ABP Ganga | 01 Nov 2020 06:45 PM (IST)

यूपी उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर अब खत्म हो गया है. इतने दिनों में राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंकी है. दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं. 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. वहीं, 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. बता दें कि अमरोहा की नौगांवा सादात, बुलंदशहर सदर विधानसभा, फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा, उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा, कानपुर की घाटमपुर विधानसभा, देवरिया सदर विधानसभा और जौनपुर की मल्हनी सीट पर मतदान होना है. हर पार्टी का दावा है कि सातों सीटों पर जीत उसे ही मिलेगी, लेकिन जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनेगी यह फैसला 3 नवंबर को वोटिंग के दिन होगा.