UP By-Elections: Amroha में लड़खड़ाते हुए साइकिल चलाते दिखे सपा प्रत्याशी|ABP Ganga
ABP Ganga | 27 Oct 2020 11:06 PM (IST)

अमरोहा की नौगावां विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी अनोखे अंदाज में प्रचार कर रहे हैं। आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी साइकिल पर सवार होकर नौगावां की सड़कों पर उतरे। हालांकि नेताजी साइकिल ठीक से तो नहीं चला पा रहे थे...लेकिन इस दौरान उन्होंने साइकिल चलाने की पुरजोर कोशिश की। समर्थक उनको थामे थे...और वो लड़खडाते हुए पैडल चला रहे थे। इस दौरान सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी ने दिनो दिन बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर सरकार पर निशाना साथा...और अपनी साइकिल की सवारी को गरीब जनता की सवारी करार दिया।