UP By-Elections: Naugawan Sadat सीट पर 14 उम्मीदवार आमने-सामने| ABPGanga
ABP Ganga | 03 Nov 2020 09:07 AM (IST)

यूपी के अमरोहा की नौगावां विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है. यूपी में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के चलते ये सीट खाली हुई है. यहां बीजेपी से संगीता चौहान प्रत्याशी हैं, जो चेतन चौहान की पत्नी हैं. सपा से मौलाना जावेद आब्दी मैदान में हैं, तो वहीं बसपा से फुरकान अहमद प्रत्याशी बने हैं. कांग्रेस ने डॉक्टर कमलेश पर भरोसा जताया है. यहां कुल 3,21,666 मतदाता हैं. 489 पोलिंग पार्टियां ड्यूटी पर तैनात हैं. नौगावां विधानसभा में 290 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.