UP Budget Session: दूसरे दिन भी हंगामा, गैस सिलेंडर लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
nancyb | 14 Feb 2020 12:25 PM (IST)

यूपी के बजट सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा देखने को मिला। गैस सिलेंडर को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने सिलेंडर लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।