योगी सरकार ने बजट में रामनगरी अयोध्या के लिए खोली झोली | UP Budget 2021
ABP Ganga | 22 Feb 2021 04:36 PM (IST)

बजट में योगी सरकार ने रामनगरी अयोध्या के लिए अपनी झोली खोली. रामनगरी के विकास के लिए 140 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित हुआ है. वहीं, अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था भी की गई है. साथ ही, अयोध्या एयरपोर्ट का नाम भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर किए जाने की घोषणा की गई.