यूपी विधानसभा और विधानपरिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित| Pradesh @360 | Full
ABP Ganga | 04 Mar 2021 10:57 PM (IST)

यूपी विधानसभा और विधानपरिषद की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है. हालांकि विधानसभा की कार्यवाही पहले से तय समय के मुताबिक 10 मार्च तक चलनी थी, लेकिन सत्तापक्ष ने सारे विभागों के बजट पास कराकर सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव रखा. जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी सहमति जताते हुए विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. हालांकि, इस दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. विपक्ष ने सवाल उठते हुए कहा कि, सदन को साल में 90 दिन चलाने की बात कही गई थी, लेकिन शेड्यूल के बावजूद पूरे दिन सदन क्यों नहीं चलाया जा रहा.