UP 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर| ABP Ganga
ABP Ganga | 24 Sep 2020 04:34 PM (IST)

यूपी 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले की ओबीसी आयोग में सुनवाई हुई. उत्तरप्रदेश के बेसिक शिक्षा सचिव, अपर सचिव व परीक्षा नियामक सचिव सुनवाई में शामिल हुए. इस दौरान यूपी सरकार ने कहा, ओबीसी आरक्षण सही तरीके से लागू हुआ है, आयोग ने सरकार से हलफनामा मांगा है. बेसिक शिक्षा विभाग ने हलफनामा के लिए एक हफ्ते का वक्त मांगा है.