इंसाफ के लिए उन्नाव में आक्रोश
ABP News Bureau | 12 Mar 2020 06:43 PM (IST)

जिस समय देश होली के रंगों में डूबा हुआ था उसी समय उन्नाव में एक बार फिर से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई...होली के दिन बिहार थाना क्षेत्र इलाके में देर शाम गांव के बाहर अस्त व्यस्त हाल में मिली नाबालिग बच्ची ने कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया...एक हैवान ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था...उसके गले पर चोट के निशान भी मिले हैं...बेटी का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया...और अब उन्नाव पूरा गांव मांग रहा है बेटी के लिए इंसाफ...