Unnao: लोग तमाशबीन बने रहे और वो एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते रहे| Poorab Paschim|ABPGanga
ABP Ganga | 13 Oct 2020 07:12 PM (IST)

उन्नाव से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो पुलिस-प्रशासन पर तो सवाल खड़े करती ही हैं. ऐसी घटनाओं के लिए क्या हम जिम्मेदार नहीं हैं. उन्नाव में सरेआम मारपीट की तस्वीरें कुछ यही बयां कर रही हैं. वहां दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. किसी ने बेल्ट से पीटा तो किसी ने लाठी चलाई, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि लोग तमाशबीन बने रहे. न तो किसी ने बीच-बचाव की कोशिश की, न ही किसी ने पुलिस को खबर करने की जहमत उठाई. हैरानी करने वाली बात ये भी रही है कि दो पक्ष कई मिनट तक सड़क पर एक-दूसरे पर वार करते रहे, लेकिन झगड़ की वजह क्या थी, ये भी किसी को पता नहीं चली.