उन्नाव रेप कांड: रेप पीड़िता को मारने की साजिश या हादसा?
ABP News Bureau | 29 Jul 2019 10:07 AM (IST)

रायबरेली में रेप पीड़िता की मां और चाची की मौत के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही पीड़िता के भी गंभीर रूप से घायल होने के मामले में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चित रेप कांड की पीड़िता को सरकार ने सुरक्षा मुहैया कराई हुई है, जिसके चलते एक पुलिस कॉन्स्टेबल और दो महिला कॉन्स्टेबल हर वक्त पीड़िता के साथ रहती हैं। लेकिन कुछ कारणों की वजह से रविवार को वो पीड़िता के साथ नहीं थे। जिसके बाद यह हादसा हो गया। बता दें की हादसे में पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हैं, जबकी पीड़िता की मां और चाची की मौके पर ही मौत हो गई।बता दें की इस रेप कांड का मुख्य आरोपी बीजेपी सांसद कुलदीप सेंगर जेल में बंद है।देखिए...