✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

Unnao कांड में अबतक क्या-क्या हुआ?, यहां जानें पूरी डिटेल | Pradesh@360

ABP Ganga   |  18 Feb 2021 11:39 PM (IST)


उन्नाव में संदिग्ध हालात में हुई दो युवतियों की मौत और एक युवती के गंभीर हालत में मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना में मृत पायी गई दोनों युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया. जिसके बाद दोनों युवतियों के शवों को उनके घर लाया गया. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान खुद लेते हुए डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी से घटना की रिपोर्ट तलब की है और तीसरी युवती का बिना खर्च बेहतरीन इलाज करवाने के निर्देश दिये हैं, जबकि पुलिस ने इस घटना का सच जानने के लिए अब गहराई से मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, उन्नाव की घटना के मामले में अनुसूचित जाति आयोग ने भी यूपी के डीजीपी और मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है. बता दें कि उन्नाव की घटना में गंभीर हालत में मिली तीसरी युवती का कानपुर में इलाज जारी है. युवती को वेंटिलेटर पर रखा गया है. इस मामले में अज्ञात शख्स पर हत्या की एफआईआर दर्ज की है और अब से कुछ देर पहले ही घटना में मृत पायी गई दोनों युवतियों का शव उनके घर लाया गया. वहीं, आज उन्नाव के हुसैनगंज के सीओ एनएस शुक्ला ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस टीम ने वहां पर मौजूद सबूतों को इकट्ठा किया. हालांकि अब भी पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बचती दिखाई दी .
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Unnao कांड में अबतक क्या-क्या हुआ?, यहां जानें पूरी डिटेल | Pradesh@360

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.