Unnao कांड में अभी तक का अपडेट, तीसरी लड़की अब भी वेंटिलेटर पर | UPNews
ABP Ganga | 19 Feb 2021 10:24 PM (IST)

दो दिन पहले उन्नाव में संदिग्ध हालात में खेत में मृत पायी गई दोनों लड़कियों के शवों का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिवारवालों और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रशासन और पुलिस ने दोनों लड़कियों के शवों को उसी जगह पर कब्र खुदवाकर दफन करवाया. जहां उनकी लाशें 17 फरवरी को पायी गई थीं. वहीं आज इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर सबूतों को इकट्ठा किया. एफएसएल की टीम अपने साथ स्नीफर डॉग्स भी लेकर आई थी. जिनकी मदद से पुलिस ने सबूत इकट्ठा किये. वहीं कानपुर के अस्पताल में भर्ती इस मामले की तीसरी बच्ची का आज हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया. बच्ची की हालत में पहले से सुधार हो रहा है और उसके सैम्पल्स को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है. डॉक्टरों ने बताया कि हालत में इसी तरह सुधार होता रहा तो जल्द ही बच्ची को वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा.