Unlock-5.0 Guidelines: अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी, जानिए क्या क्या खुलेंगे ।ABP GANGA
ABP Ganga | 15 Oct 2020 12:41 PM (IST)

आज 15 अक्टूबर है आज से अनलॉक-5 की गाइडलाइन लागू कर दी गई हैं... आज से यूपी में सिनेमाहॉल खुल गए हैं... तो वहीं उत्तराखंड में मनोरंजन पार्क को खुलने की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें भी कोविड-19 की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए खोल दिया गया है... उत्तराखंड में 4 राज्यों के लिए अंतर्राजीय बस सेवा भी शुरू कर दी गई है... हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के लिए बस संचालन की मंजूरी दी गई है... बस सेवा के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा... तो वहीं आज से हायर एजूकेशन सेंटर यानि उच्च शिक्षा संस्थान भी खोल दिए गए हैं... लेकिन हर किसी को हिदायद दी गई है कि एक जगह भीड़ इकट्ठा ना हो... और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर हो... इसके साथ ही फेस मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है...