Unlock- 4.0: Agra के पर्यटन उद्योग के लिए थोड़ी राहत, खुलेंगे ये स्मारक | ABPGanga
ABP Ganga | 01 Sep 2020 04:57 PM (IST)

अनलॉक-4.0 आगरा के पर्यटन उद्योग के लिए कुछ राहत लेकर आई है. जिला-प्रशासन ने आज से कुछ स्मारकों को खोलने के निर्देश दिए हैं. हालांकि अभी ताजमहल और किला को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन जिन स्मारकों को खोला जा रहा है ASI ने इसे लेकर बाकायदा SOP जारी की है. जिसका स्मारकों के अंदर जाने वाले पर्यटकों को पालन करना होगा. इसी सिलसिले में ABP गंगा की टीम जब सिकंदरा स्मारक पहुंची तो वहां सुबह से एक भी पर्यटक स्मारक घूमने नहीं आया है.