GDA के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन। Ghaziabad
ABP Ganga | 21 Sep 2020 09:54 AM (IST)

गाजियाबाद में किसान परिवार की महिलाओं ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। दरअसल आज जब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भारी भरकम पुलिस फोर्स लेकर यहां काम कराने पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में किसान और उनके परिवार की महिलाएं यहां पहुंच गई। किसानों ने जहां जेसीबी पर कब्जा कर लिया। महिलाओं ने भी पुलिस वालों का विरोध जताया। मामला गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम आवासीय योजना का है। किसानों का आरोप है कि वे पिछले दो साल से लगातार विरोध कर रहे हैं लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी।