कानपुर यूनिवर्सिटी में कोचिंग के लिए भटकते रहे छात्र-छात्राएं, लेकिन नहीं ले सके क्लास
ABP Ganga | 16 Feb 2021 06:34 PM (IST)

कानपुर यूनिवर्सिटी में कोचिंग के लिए छात्र-छात्राएं भटकते रहे. अभ्युदय योजना के तहत आज क्लास होनी थी. प्रशासन ने सिर्फ दो क्लास में 130 बच्चों की व्यवस्था की थी. जिस कारण करीब 100 छात्र यूनिवर्सिटी के बाहर घूमते रहे. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फोन करके बुलाया, लेकिन पढ़ाया नहीं.