लावारिस लाशों का मशीहा
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 04:38 PM (IST)

रामनगरी अयोध्या के लावारिस लाशों के वारिस मोहम्मद शरीफ को पद्मश्री अवार्ड मिलने जा रहा है । अब तक लगभग 3000 हिन्दू और 2500 मुस्लिम लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करवा चुके हैं मोहम्मद शरीफ अयोध्या के फैज़ाबाद शहर मे खिड़की अलीबेग में रहने वाले हैं। मोहम्मद शरीफ ने पद्मश्री अवार्ड के लिए चुने जाने पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जैसा पूरी दुनिया में कोई इंसान नहीं वह एक फरिश्ते की तरह हैं जिन्होंने गरीबों के लिए और काम किया है ।