होटल में उद्धव-शरद का शक्ति प्रदर्शन
nancyb | 26 Nov 2019 01:01 PM (IST)

महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा जारी है...एक तरफ भाजपा और अजित पवार एनसीपी का दावा... तो दूसरी तरफ भाजपा विरोधी दल यानि शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी का दावा है कि वो सरकार बनाएंगे... बहुमत का दावा दोनों तरफ से किया जा रहा है... जिसके बाद महाराष्ट्र की सत्ता का महासंग्राम अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है... तीनों पार्टियों की मांग है कि जल्दी से जल्दी फ्लोर टेस्ट कराया जाए...वहीं तीनों पार्टियों ने अपना आंकड़ा बताते हुए बताया कि उनके पास 162 विधायक हैं... इसके साथ ही उन्होंने सारे विधायकों को होटल में इकट्ठा कर शपथ दिलाई और शक्ति प्रदर्शन हुआ...होटल में 'We are 162' के बैनर लगाए गए...वहीं शिवसेना के मुखपत्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को निशाने पर ले लिया गया.... यानि महाराष्ट्र में सियासत के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं... आपको बता दें कि सियासत तो तब ज्यादा गरमा गई जब शनिवार सुबह आठ बजे के करीब देवेन्द्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की तो अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली... इसके बाद से उठा सियासी भूचाल देश की सबसे बड़ी अदालत तक जा पहुंचा और संडे के दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई... लेकिन नतीजा अभी जीरो ही है...।