उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 21 अक्टूबर को नतीजे, मोबाइल एप पर भी मिलेगी जानकारी
manishn | 18 Oct 2019 10:38 PM (IST)

उत्तराखंड में 21 अक्टूबर को पंचायत चुनाव की मतगणना होनी है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव के नतीजे घर बैठे देखने की सुविधा दे गई है। लोग अब मोबाइल एप के माध्यम से भी घर बैठे नतीजे देख सकेंगे.....इसके लिए गुगल प्ले स्टोर से UK PANCHAYAT 2019 नाम से एप को डाउनलोड करना होगा। एनआईसी की तरफ से इस एप को तैयार किया है। इस एप के माध्यम से हर राउंड की जानकारी मिलती रहेगी।