सवारी को लेकर भिड़े दो ऑटो चालक, सड़क पर चले लात-घूंसे | ABP Ganga
ABP Ganga | 03 Dec 2020 10:06 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो ऑटो चालक आपस में भिड़ गए. यहां सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों चालकों में सड़क पर ही जमकर लात घूंसे चले. मामला शहर कोतवाली इलाके के नए बस स्टैंड का है.