पेट्रोल देने से मना करने पर जलाने की कोशिश
ABP News Bureau | 04 Jan 2020 04:46 PM (IST)

मुरादाबाद में एक शख्स पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल लेने पहुंचा.. लेकिन मना करने पर वो किसी दूसरे पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर आ गया और यहां पेट्रोल पंप कर्मी पर पेट्रोल फेंक दिया और उसे जलाने की कोशिश की.. इस दौरान पेट्रोलपंप कर्मी ने भी खुद का बचाव किया और आरोपी शख्स की धुनाई कर दी.. ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया.. अब पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की बात कह रही है..