उन्नाव मामला: रायबरेली एक्सीडेंट पर क्या बोला ट्रक ड्राइवर ?
ABP News Bureau | 04 Aug 2019 04:30 PM (IST)

उन्नाव एक्सिडेंट के आरोपी ड्राइवर का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. रायबरेली में हुए एक्सिडेंट के समय ट्रक को जो ड्राइवर चला रहा था उससे सीबीआई की टीम ने पूछताछ की है. बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है. ड्राइवर के साथ ट्रक मालिक से भी सीबीआई की टीम ने पूछताछ की है. उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 45 दिनों के अंदर सीबीआई को जांच पूरी करने का आदेश दिया है.