बॉर्डर पर एंट्री में हो रही परेशानी, रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतार। Roorkee
ABP Ganga | 16 Sep 2020 09:59 AM (IST)

रुड़की में नारसन बॉर्डर पर फैल रहीं अव्यवस्थाओं से यात्री नाराज हैं। यात्रियों का कहना है कि सरकार की गाइडलाइंस स्पष्ट नहीं है जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों की कमी के चलते लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर एंटीजन टेस्ट होने लगा तो मुश्किल बढ़ जाएगी।