होम क्वारंटीन करने में परेशानी, प्रदेश सरकार से प्रधान नाराज
nancyb | 21 May 2020 09:54 AM (IST)

रामनगर में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने धरना दिया। ग्राम प्रधानों का कहना है कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए जो 10 हजार की धनराशि ग्राम प्रधानों को दे रही है वो नाकाफी है। ग्राम प्रधानों की मांग है कि उन्हें 2 लाख रुपये दिए जाएं ताकी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को क्वांरटीन करने में मदद मिले।